kalsarpa dosh calculator
✕

IPhone के लिए बेटे ने खाना-पीना छोड़ा, फूल बेचकर IPhone लेने पहुंची मां, देख लो वीडियो

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (12:05 IST)
फोन के लिए बच्चों की दीवानगी चरम पर है। एक बेटे ने तो आईफोन IPhone के लिए के लिए कई दिनों से खाना नहीं खाया। वो IPhone खरीदने की जिद पर अड़ा था। आखिरकार मां बेटे को फोन दिलाने के लिए स्टोर पर पहुंची तो उसका वीडियो वायरल हो गया। बता दें कि मां फूल बेचने के लिए दुकान लगाती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
<

This Guy stopped eating food and was demanding iPhone from her mother, His mother finally relented and gave him money to buy iPhone. She sells flowers outside a mandir.
pic.twitter.com/CS59FAS4Z4

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 18, 2024 >iPhone के लिए भूख हड़ताल : दरअसल, एक बेटा iPhone खरीदने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया, मां बाप फूल बेचने का काम करते थे, शायद पैसों की कमी की वजह से शुरुआत में बेटे की मांग को नजरअंदाज किया। वहीं बेटा iPhone लेने की जिद पर अड़ा रहा और खाना-पीना छोड़ दिया। इसके बाद मां ने जो कुछ भी किया, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है।

पैसे लेकर स्टोर पहुंची मां : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का अपनी मां के साथ iPhone लेने पहुंचा है। हाथों में नोटों की गड्डी है और लड़के के चेहरे पर मुस्कुराहट है। पूछताछ में शख्स ने बताया कि वो दुकान का एक वायरल वीडियो देखकर iPhone खरीदने के लिए पहुंचा। बातचीत में लड़के ने बताया कि उसकी एक मंदिर के पास फूल की दुकान है और वह दुकान से पैसा लेकर फोन खरीदने आया है।

क्या कहा मां ने : वहीं लड़के की मां ने कहा कि मैं मंदिर में फूल बेचती हूं और ये तीन दिन से खाना नहीं खा रहा है, iPhone लेने की जिद कर रहा है। मां ने कहा कि जितने का ये फोन खरीद रहा है, उतना कमाकर वपस दे देगा तो मैं खुश हो जाऊंगी। इसके बाद लड़के ने iPhone खरीदा और अनबॉक्सिंग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

क्या कहा रहा सोशल मीडिया : एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे बच्चों की अच्छे से सुताई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये दुकानदार भी इस वीडियो को बनाकर ऐसे बच्चों को और बढ़ावा दे रहा है। एक ने लिखा कि आप उस iPhone का क्या करेंगे? अगर आपने उस पैसे को किसी अच्छे काम में लगाया होता, तो आपकी और आपकी मां की जिंदगी बेहतर होती। एक अन्य ने लिखा कि वह एक मां है, वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है।

क्या रील बनाएगा आईफोन से : एक अन्य ने लिखा कि iPhone लेकर अब ये लड़का रील की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देगा। एक ने लिखा कि आखिर बच्चों को हो क्या गया है? फूल बेचने वाली मां के सामने इस कदर जिद करके क्यों बैठ गया? एक अन्य ने लिखा कि मां का चेहरा सबकुछ बयां कर रहा है, मां-बाप भी कितने भोले हैं, बच्चे की जिद के आगे टूट ही जाते हैं। एक ने लिखा कि मोबाइल के लिए इस तरह के पागलपन की हद है।

बता दें कि फोन की दीवानगी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। इंदौर में एक बेटे ने अपने मां बाप के खिलाफ इसलिए एफआईआर लिखवा दी थी क्योंकि वे उसे फोन का इस्तेमाल नहीं करने देते थे। 
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख