dharma sangrah
✕

इंदौर में Heart Attack का दिल दहला देने वाला वीडियो, डॉक्टर के सामने ही निकल गया दम

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (11:39 IST)
Indore Death Video Viral : देशभर में अचानक से हो रहे हार्ट अटैक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बार फिर हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां डॉक्टर के पास सीने में दर्द की शिकायत लेकर आए मरीज की डॉक्टर के सामने ही मौत हो गई। जांच के दौरान ही मरीज को हार्ट अटैक आ गया। शख्स इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा था और चेकअप के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
<

A #shocking incident of death due to heart attack has come to light in #Indore #MadhyaPradesh
After feeling #chestpain & restlessness,
an auto driver had reached the clinic for treatment.
While the #doctor was examining, his heartbeat stopped. The incident captured in #CCTV pic.twitter.com/giS6raVbO9

— Ravi Pratap Dubey (@ravipratapdubey) August 19, 2024 >मरीज कुर्सी पर बैठकर डॉक्टर से जांच करवा रहा था। इसी दौरान उसे दिल का दौरा पडा। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र की है, मृतक शख्स ऑटो चालक था जो बेचैनी महसूस होने पर डॉक्टर के पास पहुंचा था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मृतक शख्स एक अन्य शख्स के साथ डॉक्टर के सामने मौजूद है। डॉक्टर के अलावा वहां एक नर्स भी दिखाई दे रही है। डॉक्टर मरीज को देख ही रहे थे कि तभी वह बेसुध हो गया। उसे उठाने की कोशिश हुई तब तक वह बेहोश हो चुका था। जब तक ये समझ पाते कि इसे साइलेंट अटैक आया है, तब तक देर हो चुकी थी।

सोनू नाम के ऑटो चालक सोनू को भाग्यश्री हॉस्पिटल में इलाज के लिए करीब रात 8:00 बजे गया। डॉक्टर उससे बातचीत कर ही रहे थे कि वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सोनू की मौत कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सोनू खुद ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। मौत के बाद उसके पास से आधार कार्ड मिला, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शख्स की मौत को सुनकर परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ। वहीं पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी गई, सीसीटीवी के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख