गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi to inaugrate Smart Cities mission
Written By
Last Modified: पुणे , शनिवार, 25 जून 2016 (12:06 IST)

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्घाटन करेंगे मोदी, शिवसेना नाराज...

PM Modi
पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बालेवादी में शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। भाजपा छोड़कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
 
इस घटनाक्रम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार देर शाम पुणे के महापौर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा।
 
हालांकि राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेताओं ने भाजपा पर इस कार्यक्रम का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने को लेकर केंद्र की आलोचना की। इन दलों ने कहा कि वे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेगे।
 
पुणे नगर निगम में सत्तारूढ़ राकांपा ने कहा कि चूंकि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में इस निकाय या महापौर के नाम नहीं हैं अतएव महापौर प्रशांत जगताप समेत उसके नेता इस अपमान के विरोध में कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
सोनिया के दामाद का स्वामी से सवाल, क्या वेटरों का आत्मसम्मान नहीं होता...