Daily Horoscope
✕

मोदी पश्चिम एशिया की यात्रा पर रवाना

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (15:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खाड़ी देशों के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने के लिए जॉर्डन फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हो गए।
               
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मोदी आज जॉर्डन की राजधानी अम्मान होते हुए फिलीस्तीन की राजधानी रामल्ला पहुंचेंगे। खाड़ी एवं पश्चिम एशिया के देशों के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने एवं अपने इस विस्तारित पड़ोस के साथ समुद्री सहयोग को पुनर्परिभाषित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी 9-12 फरवरी के बीच जॉर्डन, फिलीस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा पर रवाना हो गए।
 
रवाना होने से पहले शमोदी ने कहा कि खाड़ी एवं पश्चिम एशिया हमारे विदेश संबंधों में प्रमुख प्राथमिकता वाले देश है। इन देशों के साथ हमारे बहुआयामी एवं जीवंत संबंध हैं। प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय के प्रति उनकी फिलीस्तीन यात्रा के लिए अम्मान के हवाई अड्डे के प्रयोग की सुविधा देने के लिए आभार जताया और अम्मान में उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की।
 
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मोदी जॉर्डन, फिलिस्तीन और ओमान के दौरे पर पहली बार जा रहे हैं जबकि यूएई का उनका यह दूसरा दौरा होगा। इस दौरान वह इन देशों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही यहां के नेताओं के साथ आपसी हित के मामलों पर चर्चा करेंगे।
 
प्रधानमंत्री दुबई में आयोजित होने वाले छठे 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट' को संबोधित करेंगे, जिसमें भारत को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' का दर्जा दिया गया है। वह अमीरात और ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
 
अधिकारियों के अनुसार शमोदी मस्कट में प्रवासी भारतीय समुदाय के आग्रह पर वहां स्थित दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए जाएँगे जबकि दुबई में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम में यूएई के शासकों द्वारा दी गई ज़मीन पर पर भव्य मंदिर का शिलान्यास वीडियो लिंक के माध्यम से करेंगे।
 
मोदी की इस यात्रा को विस्तारित पड़ोस के देशों के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने की कोशिशों के क्रम में देखा जाना चाहिए। हाल ही में दस आसियान देशों के शासनाध्यक्षों को भारत -आसियान मैत्री रजत जयंती शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करना और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी शिरकत के बाद अब मोदी पश्चिम एशिया के इन देशों के साथ संबंधों में नई ऊर्जा भरने के लिए जा रहे हैं।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी की इन तीनों देशों की यात्रा के दौरान आधिकारिक बैठकों में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठेगा। (वार्ता) 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख