suvichar

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं से कहा, विपक्ष को जनता और मीडिया के सामने एक्सपोज करो

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (13:23 IST)
नई दिल्ली, पिछले कई दिनों से कांग्रेस मोदी सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हमलावर रही है। चाहे वो पेगासस का जासूसी मामला हो या कोई और मुद्दा। लेकिन इस बार पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा, जब कोविड-19 पर बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने बहिष्कार भी किया और अन्य दलों को आने से रोका। मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा कि वे कांग्रेस और विपक्ष के इस 'कार्य' को जनता और मीडिया के सामने एक्सपोज करें।

पीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर 75 गांव जाएं, 75 घंटे रुकें। गांवों में देश की उपलब्धियां, देश, की आजादी इन तमाम चीजों के बारे में लोगों को बताएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल का यह कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, इस कार्यक्रम में देश के जन-जन की भागीदारी हो। पेगासस मामले और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की विपक्ष की मांग को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को छह बार स्थगित करनी पड़ी थी। विपक्षी सांसदों ने पोस्‍टर लेकर संसद में पूरे दिन हंगामा किया।

दरअसल, विपक्षी सांसदों की मांग थी कि सदन की कार्यवाही तब तक नहीं होने दी जाएगी जब तक स्पाइवेयर फोन हैक मामले पर चर्चा कराने और इसकी उच्‍च स्‍तरीय जांच कराने की मांग पूरी नहीं की जाती।

राज्‍यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू के मुताबिक, लगातार पांचवें दिन विपक्ष के हंगामे की वजह से 90 सांसद जनहित से जुड़े मुद्दों को नहीं उठा सके। विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में भी जमकर हंगामा किया।

संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से प्रारंभ हुआ है लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही लगातार बाधित हुई हैं। पेगासस, कृषि कानून और महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने लगातार हंगामा किया है और इसके कारण दोनों सदनों-राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बार बार स्‍थगित करना पडी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख