dharma sangrah

मेट्रो में सवार हुए मोदी, यात्रियों में मची सेल्फी की होड़

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (08:01 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में एक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की व्यस्ततम यलो लाइन पर यात्रा की। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर कुछ यात्रियों ने उनसे सेल्फी की गुजारिश की और देखते ही देखते सेल्फी का दौर शुरू हो गया। 
 
डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती की पूर्वसंध्या पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए मोदी लोक कल्याण मार्ग स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए और उन्होंने 26, अलीपुर रोड पर डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया। 
 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्मारक के पास विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो से उतरे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापसी में लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना हुए। 
 
प्रधानमंत्री को देख कर मेट्रो में सवार अन्य यात्री अचंभित हो गए। उनमें से कुछ ने मेट्रो के भीतर मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाई और कुछ ने सेल्फी ली। जब मोदी स्टेशन पर पहुंचे तो यहां भी ट्रेन की तरह ही लोगों में उनके साथ फोटो लेने की होड़ दिखाई दी।
 
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग से विधानसभा स्टेशन तक दिल्ली मेट्रो की दूसरी लाइन (यलो लाइन) पर पांच बजकर 41 मिनट से छह बजे के बीच सफर किया।' उन्होंने बताया कि मोदी के सफर के दौरान इस लाइन पर सेवाएं सामान्य रहीं। (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख