ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के हमलों से दहला सीरिया

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (07:43 IST)
दमिश्क। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर शनिवार को कम से कम छह धमाकों को अंजाम दिया गया जिससे राजधानी दहल गई। सीरिया के सरकारी टीवी ने कहा वायु सेना अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के हमलों का मुकाबला कर रही है।
 
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दमिश्क में कम से कम छह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी जिससे राजधानी दहल गई। धमाकों के बाद कई जगह पर गहरा काला धुआं भी उठता देखा गया।
 
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा दमिश्क के बरजाह जिले में हमले हुए है। सीरिया के बड़े वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बरजाह में ही स्थित हैं।
 
रासायनिक ठिकानों पर हमला : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 07 अप्रैल को सीरिया में संदिग्ध जहरीली गैस के रासायनिक हमलों में मारे गए 60 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए सीरिया पर हमले का आदेश दिया है। ट्रंप ने व्हाइट हाऊस से टीवी संबोधन में कहा कि कुछ देर पहले मैंने अमेरिका की सेनाओं को सीरिया के तानाशाह बशर अल-असद के रसायनिक हथियारों के ठिकानों पर हमले करने का आदेश दिया है।
 
ब्रिटेन की सेनाओं को मिला यह आदेश: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन की सेनाओं को सीरिया के रासासनिक हथियारों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए हमले करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह गृह युद्ध में हस्तक्षेप नहीं है। यह शासन में परिवर्तन के लिए भी नहीं है। इन लक्षित और सीमित हमलों से क्षेत्र में तनाव नहीं बढ़ेगा और आम नागरिकों को हमलों से बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
 
सीरिया ने 50 बार किया रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल : सुयंक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका का आकलन है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेनाओं ने सात साल के युद्ध के दौरान कम से कम 50 बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। 
 
अमेरिका के पास सबूत : अमेरिका के पास इस बात के सबूत है कि सीरिया की सरकार ने हाल ही में दोमा शहर पर रासायनिक हथियारों के साथ हमला किया लेकिन अभी भी हमले में इस्तेमाल हुए मिश्रित रसायन की पहचान का कार्य चल रहा है। (वार्ता)
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख