sundarkand
✕

चुनाव परिणाम से पहले केदारनाथ की शरण में पीएम मोदी, बाबा का अभिषेक किया, परिक्रमा भी की

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (11:33 IST)
केदारनाथ। करीब डेढ़ माह तक चली लोकसभा चुनाव की थकान भरी कवायद का परिणाम आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर उनकी आराधना की।
 
प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने पर स्लेटी रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी पहने और कमर में केसरिया गमछा बांधे दिखाई दिए। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के पैदल रास्ते के दोनों ओर मौजूद श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनता का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
 
मंदिर परिसर में पहुंचने पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक के लिए मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। करीब आधे घंटे चली इस पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और श्रद्धालुओं का फिर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मोदी की केदारनाथ यात्रा को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के चारों ओर बेरिकेटिंग कर दी गई है। मोदी आज केदारनाथ की गुफा में ध्यान करेंगे। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मूंग की दाल की खिचड़ी और तवे की रोटी खायेंगे। वह आज केदारनाथ में ही विश्राम करेंगे और फिर रविवार को बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री को इन दोनों धामों की यात्रा के लिए चुनाव आयोग की ओर से इजाजत भी मिल गई है। हालांकि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को यह याद भी दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता अभी भी लागू हैं।
 
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और साथ ही परिणामों की घोषणा भी होगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख