सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में छाया इस मौसम का पहला घना कोहरा, उड़ानों के मार्ग परिवर्तित
- बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गलत कार्रवाई पर अफसर के खिलाफ सख्ती
- प्रियंका ने की वायनाड के मतदाताओं से वोट डालने की अपील, बेहतर भविष्य बनाने का किया आह्वान
- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में भाव
- Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी भागों में बढ़ी ठंड, दिल्ली एनसीआर में कैसा है मौसम
दरभंगा में पीएम मोदी ने बताया, हेल्थ सेक्टर की किन 5 बातों पर है सरकार का फोकस
PM Modi in darbhanga : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखते हुए बताया कि देश होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर में सरकार 5 बातों पर फोकस कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, देश में स्वास्थ्य को लेकर होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहला फोकस, बीमारी से बचाव पर है। दूसरा फोकस, बीमारी की सही तरीके से जांच पर है। तीसरा फोकस है, लोगों को मुफ्त और सस्ता इलाज मिले, उन्हें सस्ती दवाएं मिलें। चौथा फोकस है, छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतरीन सुविधाएं पहुंचाना, देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करना। पांचवां फोकस है, स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नॉलजी का विस्तार करना।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से देश में करीब 4 करोड़ लोगों का इलाज हो चुका है। अगर आयुष्मान भारत योजना न होती, तो इनमें से ज्यादातर लोग अस्पताल में भर्ती ही नहीं हो पाते। मुझे खुशी है कि इनके जीवन की बहुत बड़ी चिंता NDA सरकार की योजना से दूर हुई। आयुष्मान योजना से करोड़ों परिवारों को करीब सवा लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दरभंगा AIIMS के निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल और आस पास के कई क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधा होगी। नेपाल से आने वाले मरीज भी इस AIIMS अस्पताल में इलाज करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। नीतीश कुमार बिहार में सुशासन लाए, उन्होंने जंगल राज समाप्त किया। राज्य में बाढ़ रोकने के लिए राजग सरकार 11,000 करोड़ रुपए की परियोजना चला रही है।PM Shri @narendramodi lays foundation stone, inaugurates development works in Darbhanga, Bihar. https://t.co/CD8CtBGhIE
— BJP (@BJP4India) November 13, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देशभर में मेडिकल की एक लाख सीट जोड़ी हैं; 75,000 सीट और जोड़ी जाएंगी। हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले।
Edited By : Nrapendra Gupta
