Daily Horoscope
✕

पेटीएम ने शुरू की होटल बुकिंग सेवा, करेगी 500 करोड़ रुपए का निवेश

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (18:15 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने घरेलू स्तर पर होटल बुकिंग सेवा की शुरुआत की है। इसके लिए परिचालन वृद्धि पर वह 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
 
 
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने अपने मंच पर विभिन्न बजट, लक्जरी और बिजनेस श्रेणी के 5,000 से अधिक होटलों को सहयोगी बनाया है। इससे ग्राहकों को रोजाना के आधार पर 50,000 कमरों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
 
पेटीएम ब्रांड का परिचालन करने वाली कंपनी वन-97 कम्युनिकेशंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी मधुर देवड़ा ने कहा कि पेटीएम के यात्रा कारोबार के तहत रेल, बस व विमान बुकिंग के बाद घरेलू होटल बुकिंग की लांच इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्राहकों को देशभर में पेटीएम पर अपनी पूरी यात्रा योजना बनाने और बुकिंग करने में सहायता मिलेगी।
 
कंपनी परिचालन वृद्धि और पोर्टफोलियो विस्तार पर 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की भी घोषणा की है। उसकी योजना 2020 तक अपनी सेवा का विस्तार दुनियाभर के 20 लाख से अधिक होटलों और ठहरने के स्थानों की बुकिंग करने का है। कंपनी बस, विमान और रेल टिकट इत्यादि की एक ही मंच पर बुकिंग सेवा पहले से दे रही है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख