dipawali
✕

कश्मीर में बर्फबारी के कहर से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद, कई उड़ानें रद्द

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (18:12 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में 40 दिनों की भयंकर सर्दी का दौर 'चिल्लईकलां' गुरुवार को भले समाप्त हो गया लेकिन रुक-रुककर होने वाली बर्फबारी एवं निम्न दृश्यता की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बंद रहने और यहां किसी भी विमान के नहीं उतर पाने से घाटी का संपर्क अब भी देश के बाकी हिस्से से कटा हुआ है।
 
यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के इर्द-गिर्द बर्फ जमा रहने और रामबन जिले में अनोखी झरने के पास भूस्खलन होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। वैसे इस हफ्ते के प्रारंभ में शुरू के 2-3 दिन यातायात की अनुमति थी लेकिन बार-बार भूस्खलन होने और सुरंग के आसपास बर्फबारी होने से पिछले 2 सप्ताह में ज्यादातर समय यह राजमार्ग बंद ही रहा।
 
स्थानीय बाशिंदों ने दावा किया कि इस राजमार्ग के बंद होने के कारण रसोई गैस जैसी जरूरी चीजें तथा सब्जियों एवं मांस समेत खाद्य पदार्थों की कमी हो गई है। सराई बाला के निवासी फारूक अहमद भट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बहुत बढ़े हैं।
संभागीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर फंसे कुछ ट्रक पिछले 2 दिनों में यहां पहुंच गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आपूर्ति आ गई है, हमारे पास जरूरी चीजों का पर्याप्त भंडार है। घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन बर्फबारी और दृश्यता में कमी आने की वजह से गुरुवार को 9 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार सुबह से कोई भी विमान श्रीनगर हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा। अब तक 9 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यदि मौसम नहीं सुधरा तो बाकी उड़ानें भी रद्द कर दी जाएंगी। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

अगला लेख