dharma sangrah
✕

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, कच्चे तेल के भावों में आई कमी

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (10:22 IST)
Petrol Diesel Price: तेल की कीमतें  भारत में 1 साल से अधिक वक्त से स्थिर हैं, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले करों के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। आज शुक्रवार को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
 
कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ कमी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजे भाव जारी किए जाते हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए भाव अपडेट कर दिए गए हैं। 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख