dharma sangrah
✕

सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, जो चुप थे वे मणिपुर पर राजनीति कर रहे थे

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (10:18 IST)
Kapil Sibal on PM Modi speech : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग चुप थे वे राजनीति कर रहे थे।
 
सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री: विपक्ष मणिपुर पर ‘राजनीति कर रहा है’। बिल्कुल नहीं। याद है, उच्चतम न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। कहा था कि यह संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं, बल्कि जो लोग चुप थे, वे ‘राजनीति कर रहे थे।
 
 
मोदी ने कहा था कि विपक्ष को मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुद्दों को धैर्यपूर्वक और बिना किसी राजनीति के विस्तार से समझाया।
 
सिब्बल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा सांसद चुने गए। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ बनाया है। 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

CM योगी की युवाओं को सलाह, कहा- AI का उपयोग करें, लेकिन माटी की सुगंध न भूलें

अगला लेख