शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (10:44 IST)

लगातार 17वें दिन भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol and diesel | नहीं बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। डीजल की कीमत में 1 और 2 अक्टूबर को गिरावट रही थी। डीजल का दाम पिछले 7 दिन से और पेट्रोल की कीमत आज शुक्रवार को लगातार 17वें दिन भी स्थिर रही।

पिछले 1 माह में डीजल 3 रुपए प्रति लीटर से अधिक सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोनावायरस के चलते अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
RBI ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव, आम आदमी को नहीं मिली राहत