• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices stable despite rise in crude oil
Written By
Last Updated : शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (09:37 IST)

क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद ईंधन कीमतें स्थिर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत सर्वाधिक

Petrol Diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे क्रूड ऑइल के बीच आज शनिवार को भी कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पिछले लगभग 3 महीने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर जैसे शहरों में भाव बदल गए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है।
 
आईओसीएल ने देश में आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां चुनावी दबाव के कारण कीमतें नहीं बढ़ा पा रहीं। बावजूद इसके, मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है। कंपनियां मेट्रो शहरों को छोड़कर छोटे शहरों में अपनी कीमतों में लगातार बदलाव कर रही हैं।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें
राहतभरी खबर, 24 घंटों में नए कोरोना मरीजों की संख्‍या 14 प्रतिशत कम, 60,298 रिकवर