Hanuman Chalisa
✕

एयर इंडिया एक्सप्रेस में यात्री ने किया चालक दल से अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

Updated: शनिवार, 11 मई 2024 (12:13 IST)
Rude behavior from flight crew : एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के चालक दल की शिकायत के बाद दुबई और मंगलुरु (कर्नाटक) के बीच उड़ान के दौरान अभद्र व्यवहार (misbehaves) करने को लेकर एक यात्री (Passenger) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उड़ान के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थदास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बी.सी. के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ALSO READ: एयर इंडिया में विलय से पहले संकट में विस्तारा
 
यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज : उसने कहा कि यह घटना 9 मई की सुबह हुई और उसी दिन शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद ने 8 मई की रात को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई से मंगलुरु की यात्रा की और अगले दिन सुबह 7.30 बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। विमान के दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद मोहम्मद शौचालय गया और फिर बाहर आकर चालक दल से कृष्णा नामक व्यक्ति के बारे में पूछा। कृष्णा नाम उस उड़ान के यात्रियों की सूची में नहीं था।
 
सर्विस बटन दबाकर चालक दल को परेशान किया : उसने बेकार के प्रश्न पूछकर और अनावश्यक रूप से कई बार सर्विस बटन दबाकर चालक दल को परेशान किया। इसके बाद उसने विमान में मौजूद लाइफ जैकेट उतारकर चालक दल के सदस्यों को दे दी और कहा कि वह उतरने के बाद इसका इस्तेमाल करेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख