ganesh chaturthi

live : पीएम मोदी ने AAP को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : केजरीवाल

Updated: शनिवार, 11 मई 2024 (13:53 IST)
live updates : देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण के तहत आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। अरविंद केजरीवाल परिवार समेत कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दिल्ली में आज से चढ़ेगा सियासी पारा। पल पल की जानकारी...


01:49 PM, 11th May
-केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी का मिशन, वन नेशन, वन लीडर। विपक्ष के कई नेताओं को जेल भेजा गया। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे।
-उन्होंने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा। यही तानाशाही है।
- ये जीते तो 2 माह में यूपी में भाजपा का सीएम बदलेगा। मोदी ने 75 साल में रिटायरमेंट का नियम बनाया। मोदी अगले साल सितंबर में रिटायर होंगे। यो लोग अमित शाह को पीएम बनाएंगे। 

01:26 PM, 11th May
-हमारी पार्टी को खत्म करने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 4 शीर्ष नेताओं को जेल भेज दिया। 
-आम आदमी पार्टी एक सोच है, जितना इसे खत्म करने की कोशिश होती है यह उतनी ही बढ़ती जाती है।   
-हनुमान जी कृपा रही, चमत्कार हुआ और मैं आप लोगों के बीच हूं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैं चुनाव के बीच जेल से बाहर आ जाऊंगा। 

01:21 PM, 11th May
-पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप के साथ खड़ी जनता का आभार। केजरीवाल के साथ जो हुआ, देश ने देखा। उन्होंने कहा- भाजपा का बुरा हाल। 25 मई को हार।  
-भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जेल रिटर्न क्लब का सदस्य बने केजरीवाल। लालू यादव, मधु कोड़ा, जयललिता इसके सदस्य। जेल से बाहर आने का जश्न मना रहे।
-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केजरीवाल को जेल से नहीं निकालना चाहिए था। उनको जो बेल दिया है ऐसे बेल में निकलने का काम नहीं करना चाहिए था। कोई दूसरा होता तो बोल देता कि हमें ऐसा बेल नहीं चाहिए। केजरीवाल में कोई शर्म नहीं बची है।

11:10 AM, 11th May
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय दलों का एक समूह सरकार बना सकता है। उनका दावा है कि एनडीए और इंडिया गठबंधन को उन्हें समर्थन देना पड़ सकता है।
<

बजरंग बली की जय

आज Connaught Place स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के दर्शन करेंगे CM अरविंद केजरीवाल#ModiCantStopKejriwal #SatyamevJayte pic.twitter.com/eJi9sC6QKA

— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024 >ALSO READ: माता-पिता से मिलकर भावुक हुए केजरीवाल, अब चुनाव प्रचार में जुटेंगे

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख