शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan furious at Yasin Maliks sentence, pleaded in UN HumanRights
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 मई 2022 (17:17 IST)

YasinMalik की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, UN मानवाधिकार में लगाई गुहार

YasinMalik की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, UN मानवाधिकार में लगाई गुहार - Pakistan furious at Yasin Maliks sentence, pleaded in UN HumanRights
नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के केस में फैसला किसी भी वक्त आ सकता है। 
 
दिल्ली की NIA कोर्ट यासीन मलिक को सजा सुनाने वाली है। सजा से पहले पाकिस्तान बौखला गया है। NIA ने यासीन को फांसी की सजा की मांग की है।
 
समाचार चैनल की खबरों के मुताबिक बिलावल भुट्टो ने यूएन मानवाधिकार को पत्र लिखा है। इस बीच अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
यासीन मलिक के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यासिन के खिलाफ 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं। 
 
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने आतंकवाद का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए कहा कि यासीन मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं।
 
उल्लेखनीय है कि अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराया है।
ये भी पढ़ें
Municipal Elections : इंदौर में नगर निगम चुनाव में वार्डों का आरक्षण, 18 वार्ड OBC के लिए आरक्षित, जानिए सामान्य को मिले कितने वार्ड