1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan allows PM Modi's flight to use its airspace

अफगानिस्तान से बचने के लिए Pakistan Airspace से गुजरा PM मोदी का विमान

Afghanistan
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री की नॉन स्टॉप फ्लाइट पाकिस्तान (Pakistan) के एयरस्पेस से होकर गुजरी। खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का प्रयोग किया गया है।

एयरस्पेस के उपयोग के लिए पाकिस्तान से अनुमति मांगी गई थी। इसके लिए इस्लामाबाद ने इजाजत दे दी थी। अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है।

अपनी अमेरिकी यात्रा में प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से 24 सितंबर को मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित भी करेंगे।
बाइडेन के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात आमने-सामने होगी। इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं के लिए तीन बार वायुक्षेत्र का प्रयोग करने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कहा था कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार के फैसलों के कारण उन्होंने भारतीय पीएम मोदी के विमान को पाकिस्तान के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था।
अगला लेख
स्पेन में पूरा शहर निगल गया लावा, ज्‍वालामुखी ने मचाई भारी तबाही