Earthquake : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी हिली धरती
अफगानिस्ता और पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया खबरों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जलालाबाद से 14 किमी पूर्व और 10 किमी की गहराई में था। यह अफगानिस्तान में हाल के समय में आया दूसरा तेज भूकंप है। भूकंप से फिलहाल कोई बड़ी क्षति या हताहत कोई खबर सामने नहीं आई है।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र (एमसीएस) ने बताया कि गुरुवार रात दक्षिणी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एमसीएस के मुताबिक भूकंप रात लगभग 10.26 बजे दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में 160 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह 34.58 उत्तरी अक्षांश और 70.66 पूर्वी देशांतर पर आया।
पिछले हफ्ते अफगानिस्तान में मचाई थी तबाही
अफगानिस्तान में पिछले सप्ताह आए भूकंप में तबाह हुए घरों से सैकड़ों शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,200 से अधिक हो गई है। तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। रविवार रात आए 6.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने कई प्रांतों को हिला दिया, जिससे भारी तबाही हुई है। Edited by : Sudhir Sharma