शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pak army violeted ceasefire in 4 sectors, Indian army retaliated
Written By
Last Modified: रविवार, 22 दिसंबर 2019 (13:05 IST)

LOC पर 4 सेक्टरों में पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LOC पर 4 सेक्टरों में पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Pak army violeted ceasefire in 4 sectors, Indian army retaliated
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जबकि रात भर मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी हुई।
 
भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
 
रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया और नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में कई गांव प्रभावित हुए।
 
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 21 और 22 दिसंबर की दरम्यानी रात में मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में कई जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन किया। पुंछ जिले में सुबह सीमा पार से गोलीबारी थम गई लेकिन राजौरी में यह अब भी जारी है।
ये भी पढ़ें
CAA Protest में हिंसा पर अखिलेश बोले, योगी सरकार के इशारे पर यूपी में हुई हिंसा