• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. oreign tourists enjoy holi
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 मार्च 2017 (10:34 IST)

आगरा में विदेशी पर्यटकों ने भी खेली होली

Foreign tourists holi
आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में यहां आए विदेशी पर्यटकों पर भी होली का खुमार जमकर चढ़ा और उन्होंने दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।
     
इस दौरान होली के फिल्मी गीतों तथा ब्रज की फूलों की होली पर फूल और गुलाल की वर्षा कर विदेशी पर्यटकों ने होली का नजारा देखा। इस पावन पर्व पर सोमवार को विदेशी युगलों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के रंग में सराबोर नजर आए। 
      
ताजगंज स्‍थ‍ित कलाकृति में विदेशी पर्यटकों के लिए होली पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान विदेशी महिलाओं ने रंगों से भरी होली के पर्व को खूब सराहा।(वार्ता)