शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rain
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (08:29 IST)

Weather Alert: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Alert: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के कई राज्यों में वर्षा की संभावना | Heavy rain
नई दिल्ली। एक कम दबाव का क्षेत्र तटीय ओडिशा के उत्तरी भाग और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, जमशेदपुर, कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र और फिर दक्षिण-पूर्वी दिशा में होते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

 
स्काईमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा गुजरात होते हुए पूर्वोत्तर अरब सागर तक जा रही है। आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी भारी हुई।

 
कोंकण और गोवा, गुजरात के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
 
दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी कि ऑरेंज अलर्ट: दो दिनों के अंतराल के बाद दिल्ली मे गुरुवार को फिर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।  दिल्ली में 2 दिन के अंतराल के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लोग इस बारिश का आनंद ले रहे हैं। सितंबर माह में होने वाली बारिश के लिहाज से देखा जाए तो इस साल दिल्ली में 11 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है।
 
दिल्ली में गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने पहले से ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी करते हुए ऑरेंज जोन घोषित किया था। दिल्ली के कई इलाकों में कहीं धीमे तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है। साउथ दिल्ली के कटवारिया सराय में जमकर बारिश हो रही है। अगर बारिश का दौर अगर इसी तरह जारी रहा तो जाम और वाटर लॉगिंग की स्थिति एक बार फिर बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक को लेकर भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें
बढ़ सकती हैं सीएम योगी की मुश्किलें, 'अब्बाजान' वाले बयान पर होगी सुनवाई