Hanuman Chalisa
✕

'ओखी' चक्रवात से मृतकों का आंकड़ा हुआ 36

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (20:36 IST)
तिरुवनन्तपुरम। केरल तट के पास से गुरुवार सुबह तीन और शव बरामद किए जाने के बाद 'ओखी' चक्रवात से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 पर पहुंच गया। 96 लापता मछुआरों की तलाश के लिए राहत कार्य अब भी जारी है।
 
राज्य के निगरानी कक्ष से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन और शव बरामद होने के बाद चक्रवात के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया और 96 मछुआरों की तलाश अब भी जारी है।
 
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह नौवहन प्रवर्तन इकाई ने अलप्पुजा के पास से एक शव बरामद किया और तटरक्षक जहाज वैभव ने अलप्पुजा-कोच्चि तट के पास से दो शव बरामद किए।
 
सूत्रों ने बताया कि कोझिकोड-कोच्चि तट के बीच उड़ान भर रहे नौसेना के एएन32 विमान ने आज सुबह 15 मछुआरों वाली एक नौका को देखा था, जिसके बाद नौसेना ने लक्षद्वीप के पास उस इलाके में एक डोर्नियर विमान और जहाज भेजा। इस बीच, कोझिकोड से लक्षद्वीप के बीच आज सुबह यात्री नौका सेवा शुरू कर दी गई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख