1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. nitin gadkari says, number plates of old vehicles will be change

फिर बदलेंगी वाहनों की नंबर प्लेट, गडकरी ने बताया- क्या होगा फायदा

nitin gadkari
नई‍ दिल्ली।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार जल्द ही सभी पुराने वाहनों में नई नंबर प्लेट भी लगाने की तैयारी कर रही है। इससे जीपीएस और अत्याधुनिक सिस्टम से वाहनों को मॉनिटरिंग की जा सकेगी। यह सरकार का देश में टोल प्लाजा को खत्म करने की योजना की दिशा में एक कदम होगा।
 
गडकरी ने कहा कि नए वाहनों के लिए टैम्पर प्रूफ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRPs) का इस्तेमाल 2019 से शुरू किया गया था, जहां सरकारी एजेंसियां ​​वाहनों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अब, हमने पुराने वाहनों को भी यही प्लेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
 
वर्तमान आपको हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर पूरा शुल्क देना पड़ता है। अब अगर आप हाइवे का इस्तेमाल सिर्फ 30 किमी के लिए करते हैं तो नई तकनीक की मदद से आपसे आधी कीमत ही ली जाएगी।
 
गड़करी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को जल्द ही टोल प्लाजा से मुक्त कराने के लिए काम कर रहा है। वाहनों का कोई ठहराव नहीं होगा और इसलिए, प्रदूषण कम होगा और इससे समय की भी बचत होगी और लोगों का फायदा होगा। नई टेक्नोलॉजी से वाहन चलाने वालों के बैंक खातों से सीधे पैसे काटे जा सकते हैं।
 
अगला लेख
Corona India Update: कोरोना के उपचाराधीन मरीज घटे, 9062 नए मामले, 36 मरीजों की मौत