गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari said that 11025 vehicles have been converted into junk
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (17:26 IST)

वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं के तहत 11025 वाहनों को कबाड़ में बदला : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में कहा कि पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग (कबाड़) सुविधाओं द्वारा 31 मार्च 2023 तक कुल 11025 वाहनों को कबाड़ में बदला गया है।

उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबाड़ में बदले गए 11025 वाहनों में से 7,750 निजी वाहन थे, जबकि 3275 सरकारी वाहन थे।

गडकरी ने कहा कि इसके अलावा 24 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों ने सरकारी स्वामित्व वाले 2,56,935 वाहनों के 15 साल से ज्यादा पुराना होने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग नीति के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहन उपलब्ध करवाया है।

उन्होंने कहा कि वित मंत्रालय के व्यय विभाग ने राज्यों के लिए जारी पूंजी निवेश 2022-23 योजना के लिए राज्यों को विशेष सहायता में 2000 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन शामिल किया है। गडकरी ने कहा कि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता की योजना को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बढ़ा दिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
रामलीला मैदान पहुंचे सैकड़ों श्रमिक और किसान, केंद्र की नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार