dharma sangrah
✕

नितिन गडकरी ने बताया, क्यों गिरी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति?

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (11:17 IST)
nitin gadkari on falling chhatrapati shivaji statue : केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती।
 
उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्र के नजदीक बनने वाले पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो वह कभी नहीं गिरती।
 
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि समुद्र किनारे की इमारतों में जल्दी जंग लग जाता है। जब मैं (महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में) मुंबई में 55 फ्लाईओवर के निर्माण का काम कर रहा था, तो एक व्यक्ति ने मुझे बेवकूफ बनाया। उसने लोहे की छड़ों पर कुछ पाउडर कोटिंग लगाई और कहा कि ये जंग-रोधी हैं। लेकिन उनमें जंग लग गई।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल समुद्र से 30 किलोमीटर के भीतर ही किया जाना चाहिए। यहां स्टेनलेस स्टील के बगैर बात नहीं बनेगी।
 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग में 8 माह पहले बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने से वहां हड़कंप मच गया। इस घटना से लोग खासे नाराज हैं। विपक्ष इस मामले में लगातार प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार घटना के लिए माफी मांग चुके हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

बाबा बागेश्वर का बतंगड़: क्या यूपी में बिगड़ेगा भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग समीकरण?

क्या है गोल्ड पावडर स्कैम? कसौटी और एसिड टेस्ट में भी फेल! जानिए कैसे आपके गहनों पर मिलाया जा रहा है चीन वाला गोल्ड पावडर

CEC ज्ञानेश कुमार की 20 साल पुरानी फाइल खुली, 2 करोड़ के रिश्‍वत के आरोप, क्‍या है पूरा मामला?

ट्रंप की हार से भारत और भारतीयों को क्या-क्या होगा फायदा?

अगला लेख