बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitin Gadkari BJP Eco-friendly Soap
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 अगस्त 2023 (18:25 IST)

दागी नेताओं की BJP में इंट्री पर बोले नितिन गडकरी, पार्टी के पास इकोफ्रेंडली साबुन

Nitin Gadkari
Nitin Gadkari  :  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। दागी नेताओं की बीजेपी में इंट्री को लेकर नितिन गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का साबुन इकोफ्रेंडली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में जीतने की राजनीति सबसे महत्वपूर्ण होती है और जो जीतता है वही सिकंदर होता है। इसलिए कभी-कभी गठबंधन में पार्टनर लेने पड़ते हैं, ताकत बढ़ानी पड़ती है।
 
चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में गडकरी से एक सवाल पूछा गया था। सवाल यह था कि दागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर विपक्ष कह रहा है कि जो भी उधर जाता है धुल जाता है। गडकरी ने कहा कि हमारा साबुन इकोफ्रेंडली है। राजनीति में लोग इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। 
 
पिछले दिनों विभिन्न दलों के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए हैं या फिर भाजपा से हाथ मिलाया है। इसको लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर रहा है। विपक्ष दागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी को वॉशिंग मशीन बताता है।
ये भी पढ़ें
ओडिशा के मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर फेंकी स्याही