Hanuman Chalisa

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व सैनिकों के साथ देखी 'उरी', हाथ उठाकर 'जोश' जगाया

रविवार, 27 जनवरी 2019 (20:36 IST)
बेंगलुरु। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ यहां एक सिनेमाघर में रविवार को 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखी। रक्षामंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वे बेंगलुरु में बेल्लान्दुर के सेंट्रल स्पिरिट मॉल में पूर्व सैनिकों के साथ 'उरी' देख रही हैं। फिल्म देखने के बाद वे खुद को रोक नहीं सकीं और हाथ उठाकर 'जोश' जगाया। 
 
 
उन्होंने सिनेमाघर में प्रवेश करने के समय का अपना एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वहां उपस्थित दर्शक 'भारतमाता की जय' और 'वंदे मातरम्' का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
 
रक्षामंत्री ने अभिनेता विक्की कौशल, यामी गौतम और फिल्म के निर्देशक आदित्य एवं निर्माता रॉनी स्क्रूवाला को टैग कर लिखा है कि आखिरकार यह फिल्म देखने के लिए रविवार को वक्त मिल गया। रक्षामंत्री ने मॉल में बच्चों और लोगों के साथ 'सेल्फी' भी लीं।
इस फिल्म का एक लोकप्रिय संवाद है- 'हाऊ इज द जोश?' यह फिल्म थलसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। रक्षामंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर 16 जनवरी को फिल्म के कलाकारों से मुलाकात की थी। 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख