dharma sangrah

प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की होगी नीलामी

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (20:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों को नीलाम करने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), दिल्ली में आयोजित नीलामी से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल सरकार की महत्वपूर्ण 'नमामि गंगे' परियोजना में होगा।
 
 
उपहारों की ई-नीलामी के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की गई है। इस पर भेंट का विवरण भी है। स्मृति चिन्ह की कीमत 100 रुपए से 30,000 रुपए के बीच है। कीमत के आधार पर उपहारों के बारे में वेबसाइट पर सर्च किया जा सकता है।
 
पीतल, चीनी मिट्टी, कपड़ा, कांच, सोना, धातु की सामग्री आदि के आधार पर उपहारों की श्रेणी बनाई गई है। हरेक सामग्री का आकार, भार का विवरण भी है। प्रधानमंत्री को किसने वह उपहार दिया, इस बारे में भी बताया गया है। नीलामी में राधा-कृष्ण की भी एक मूर्ति भी है जिस पर सोना चढ़ाया हुआ है। इसकी आधार कीमत 20,000 रुपए रखी गई है। सूरत में मांडवी नगर पालिका ने 4.76 किलोग्राम की यह मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की थी।
 
सूची में सबसे महंगे स्मृति चिन्ह में 2.22 किलोग्राम की एक सिल्वर प्लेट भी है जिसकी कीमत 30,000 रुपए है। भाजपा के पूर्व सांसद सी. नरसिम्हन ने प्रधानमंत्री को यह उपहार दिया था। संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पूर्व में कहा था कि देश और विदेश में प्रधानमंत्री को मिले 1,900 उपहारों को नीलामी में रखा जाएगा। 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

अगला लेख