shradh paksha
✕

निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ की वेबसाइट कलाम को समर्पित की

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (23:05 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को डीआरडीओ की एक वेबसाइट 'द कलाम विजन : डेयर टू ड्रीम' पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइलमैन' डॉ. अब्दुल कलाम को समर्पित की।
 
 
वेबसाइट पूर्व राष्ट्रपति की 87वीं जयंती के मौके पर शुरू की गई और यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, स्वायत्त प्रणाली और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित है। यह वेबसाइट छात्रों को खुली प्रतियोगिता और स्टार्टअप में सुविधा प्रदान करेगी और यह drdo.gov.in/drdo/kalam/kalam.html पर उपलब्ध है।
 
सीतारमण ने इस मौके पर कलाम से मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि वे न केवल एक अच्छे वैज्ञानिक थे बल्कि एक उत्कृष्ट प्रशासक भी थे, जो अपनी टीम के सदस्यों की प्रतिभा पहचानते थे और उसका पोषण करते थे।
 
रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि कलाम एक मजबूत देश में विश्वास करते थे। एक ऐसा देश, जो वैज्ञानिक दृष्टि से बेहतर हो। कार्यक्रम में दिल्ली के 3 स्कूलों के छात्र मौजूद थे। इन स्कूलों ने केंद्र के 'अटल इनोवेशन मिशन प्रोग्राम' के तहत अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं। इसके साथ ही आईआईटी, दिल्ली के छात्र एवं अनुसंधानकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

होल्कर स्टेडियम में लगेगा रनों का अंबार, टॉस और पिच पर दोनों कप्तानों की नजर

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख