Hanuman Chalisa

पुख्ता होगी नौसेना की मारक क्षमता, मिलेंगे 6 अत्याधुनिक स्वदेशी गश्ती जहाज

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (19:46 IST)
नई दिल्ली। समुद्री निगरानी को पुख्ता तथा चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से सरकार ने 4,941 करोड़ रुपए की लागत से नौसेना के लिए देश में ही बने 6 अत्याधुनिक गश्ती जहाज खरीदने का निर्णय लिया है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई।
 
 
रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये जहाज देश के शिप यार्डों में ही बनाए जाएंगे और इनमें अत्याधुनिक तथा अधिक रेंज के सेंसर लगाए जाएंगे। इन जहाजों की तैनाती से नौसेना समुद्र और तटवर्ती क्षेत्रों में कई तरह के अभियानों को मजबूती तथा प्रभावशाली ढंग से अंजाम दे सकेगी। इनमें समुद्री क्षेत्रों और वहां स्थित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, बचाव और खोज अभियान, निगरानी अभियान, समुद्री सुरंग संबंधी अभियान, समुद्री डकैतों के खिलाफ अभियान, घुसपैठ रोकने के अभियान, तस्करीरोधी अभियान और मानवीय सहायता अभियान शामिल हैं।
 
रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर भी कहा है कि नौसेना के ये जहाज मिलने से समुद्री सुरक्षा मजबूत होगी और अभियानों की क्षमता भी बढ़ेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वह सशस्त्र सेनाओं को ताकतवर बनाने के लिए खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के कदम उठा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

अगला लेख