बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. news about MP BJP mandal adhyaksh election
Last Updated : सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (16:06 IST)

एमपी में गहराया बीजेपी मंडल अध्‍यक्ष चुनाव का विवाद, 100 शिकायतें मिलीं, कई नियुक्‍तियां हुईं रद्द

BJP
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठनात्मक चुनावों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर अब विवाद और ज्‍यादा बढ़ गया है। बता दें कि 1 से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। लेकिन, 100 से अधिक शिकायतें चुनाव समिति के पास पहुंची हैं। इनमें से कई शिकायतें पदाधिकारियों द्वारा अपनी उम्र कम बताने और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़ी हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए कई नियुक्‍तियां रद्द कर दी गई हैं।

18 मंडलों के चुनाव रद्द : शिकायतों के बाद 18 मंडलों के चुनाव रद्द कर दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले सिवनी जिले से सामने आए हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से कम उम्र और स्वच्छ छवि का मानदंड तय किया था। लेकिन, शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कई उम्मीदवारों ने इन मानदंडों का उल्लंघन किया।

इन विवादों ने पार्टी की आंतरिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता संगठन से पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष चुनाव में उठे विवाद संगठन की नीतियों और कार्यशैली पर पुनर्विचार की आवश्यकता को दशति हैं। आने वाले दिनों में इन शिकायतों के समाधान से पार्टी की साख पर असर पड़ सकता है।
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Year Ender 2024: इस वर्ष खूब चर्चा में रहे ये 2 पुजारी