Hanuman Chalisa
✕

वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोदी सरकार की नई पेंशन योजना, जानिए क्या है खास...

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (15:48 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोदी सरकार आज एक नई निवेश स्कीम लांच करने जा रही है। सरकार द्वारा घोषित यह नई पेंशन योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। जानिए इस स्कीम से जुड़ी खास बातें... 
 
* यह योजना 4 मई, 2017 से 3 मई, 2018 तक उपलब्ध रहेगी। इसे सर्विस टैक्स और जीएसटी से बाहर रखा गया है।
* इस योजना का इस्तेमाल मासिक पेंशन के तौर पर किया जा सकता है।
* अगर कोई व्यक्ति इस योजना के तहत 10 साल के लिए 1,44,578 रुपए का एकमुश्त निवेश करता है तो उसको हर महीने 1,000 रुपए पेंशन मिलेगी।
* योजना में निवेश करने वाले व्यक्ति की अगर 10 साल के दौरान मौत हो जाती है तो पूरा पैसा उसके नॉमिनी को वापस हो जाएगा।
* इस योजना को एलआईसी के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
* यह योजना 10 साल के लिए 8 प्रतिशत प्रतिवर्ष मासिक देय (8.30 प्रतिशत प्रतिवर्ष प्रभावी के समतुल्य) का निश्चित रिटर्न सुनिश्चित कराती है।
*  साल की पॉलिसी अवधि के अंत तक पेंशनधारक के जीवित रहने पर योजना के क्रय मूल्य के साथ पेंशन की अंतिम किस्त का भुगतान किया जाएगा।
* इस योजना के तहत ऋण का भी प्रावधान किया गया है। 
* इस योजना में स्वयं या पति या पत्नी की किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए समयपूर्व निकासी की अनुमति भी है।
* समयपूर्व निकासी के मामले में योजना क्रय मूल्य की 98 प्रतिशत राशि वापस की जाएगी।
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख