Daily Horoscope
✕

NEET UG Paper Leake : झारखंड का स्कूल प्रधानाचार्य जांच के घेरे में, CBI ने की पूछताछ

Updated: गुरुवार, 27 जून 2024 (00:47 IST)
NEET UG question paper leak case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानाचार्य राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-स्नातक प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच के घेरे में हैं।
ALSO READ: NEET-UG row : एक्शन में CBI, बिहार-गुजरात-राजस्थान की पुलिस से ली फाइल, ATS ने महाराष्ट्र से 1 शिक्षक को किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक से पूछताछ की। हक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के जिला समन्वयक भी थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को 'सॉल्वर' गिरोह के एक ठिकाने पर छापेमारी के दौरान नीट-स्नातक के जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे। ईओयू ने एक बयान में बताया कि कुख्यात संजीव कुमार उर्फ ​​लूटन मुखिया गिरोह ने लीक हुआ नीट-स्नातक प्रश्नपत्र हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से कथित तौर पर प्राप्त किया था।
ALSO READ: NEET UG Row : क्या नीट को ही खत्म करेगी सरकार? PM मोदी को ममता ने लिखा खत
बयान के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने पटना के मकान से मिले आंशिक रूप से जले हुए प्रश्न पत्र का मिलान एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए संदर्भ प्रश्न पत्र से किया, जिससे प्रश्न पत्र लीक होने के मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने हालांकि बताया कि स्पष्ट रूप से यह सामने नहीं आ पाया कि कथित प्रश्न पत्र लीक के पीछे कौन है।
 
हक ने कहा कि प्रश्न पत्र ले जाने वाले बॉक्स को नहीं खोला जा सका क्योंकि इसका 'डिजिटल लॉक' खराब हो गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने एनटीए से संपर्क किया। हक ने कहा कि एनटीए ने उन्हें बॉक्स खोलने के लिए कटर का उपयोग करने को कहा।
ALSO READ: NEET और NET परीक्षा सुधारों पर केंद्र की समिति अभिभावकों व छात्रों के साथ करेगी बातचीत
प्रश्न पत्र रखने वाले बक्सों में दो ताले लगे हुए हैं, एक मैनुअल ताला जिसे चाबी और कटर से खोलना होता है और दूसरा 'डिजिटल लॉक', जो परीक्षा से 45 मिनट पहले बीप की आवाज के साथ खुलता है। सीबीआई ने जांचकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया और ईओयू के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। ईओयू ने मामले के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख