suvichar

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Updated: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (22:57 IST)
NEET-UG exam on May 4: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) 4 मई को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई और 7 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
 
वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 24 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट का आयोजन करता है। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1 लाख 8000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 56,000 सीटें सरकारी अस्पतालों में और लगभग 52,000 सीटें निजी कॉलेजों में हैं।
 
पेन-पेपर मोड में परीक्षा : दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट के परिणामों का इस्तेमाल किया जाता है। एनटीए ने पिछले महीने घोषणा की थी कि यह महत्वपूर्ण परीक्षा ‘पेन और पेपर’ मोड में ही आयोजित की जाएगी।
 
पिछले साल नीट पर पेपर लीक समेत कई अनियमितताओं के आरोप लगे थे, जबकि यूजीसी-नेट को रद्द कर दिया गया था क्योंकि मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया था। दोनों मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: नहीं चली संसद, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन, नेमरा में 14 फीट प्रतिमा का अनावरण करेंगे हेमंत सोरेन

सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ दान गबन का दावा, राज ठाकरे के आरोपों के बाद सरकार हरकत में

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख