suvichar
✕

NEET पेपर लीक मामले पर बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सरकार किसी गुनाहगार को नहीं छोड़ेगी

Updated: गुरुवार, 20 जून 2024 (20:36 IST)
Education Minister news update : NEET पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधान ने नीट परीक्षा के साथ-साथ यूजीसी नेट परीक्षा के रद्द होने और विपक्ष की ओर से मामले में आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई समझौता नहीं होगा। पुख्‍ता जानकारी आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नीट परीक्षा मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बना रहे हैं। जीरो एरर की परीक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है।
ALSO READ: 15 राज्यों में 45 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक, 1.4 करोड़ छात्रों के भविष्‍य से खिलवाड़, क्‍यों सड़ांध मार रहा हमारा सिस्‍टम?

बिहार सरकार से संपर्क में : धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है...छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है और उसके साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा...NEET परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और पटना से हमारे पास कुछ जानकारी भी आ रही है...पटना पुलिस जांच कर रही है...वो डिटेल रिपोर्ट जल्द ही भारत सरकार को भेजेंगे...मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं की पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी... 
ALSO READ: शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, क्यों रद्द हुई NET UGC?
बनेगी उच्च स्तरीय समिति : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार एक उच्च स्तरीय समिति बनाने जा रही है। उस उच्च स्तरीय समिति से NTA, इसकी संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें अपेक्षित रहेंगी। 
ALSO READ: परीक्षा से पहले वाली रात ही मिल गया था NEET का पेपर, 30 से 32 लाख में बिके थे, नए खुलासों से हड़कंप
सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी गलत काम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "सरकार आपके भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है..हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि सरकार आपके हितों की रक्षा के लिए हमेशा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाएगी...सरकार और सिस्टम पर भरोसा रखें। सरकार द्वारा कोई भी गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..."

अफवाहों पर न करें विश्वास : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ गड़बड़ियां सरकार के संज्ञान में आई हैं। हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। मैं छात्रों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहूंगा कि वे अफवाहों पर विश्वास ना करें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

अगला लेख