Hanuman Chalisa

NEET-JEE के विरोध के बीच 6 राज्यों के मंत्री पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, योगी ने किया समर्थन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (16:34 IST)
नई दिल्ली/लखनऊ। ‍नीट और जेईई (NEET और JEE) परीक्षाओं के आयोजन को लेकर देश भर में जारी विरोध के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षाओं का समर्थन किया है। दूसरी, ओर 6 राज्यों के मंत्रियों ने परीक्षा के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
 
योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि यूपी सरकार नीट तथा जेईई परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में तर्क दिया कि गत 9 अगस्त को राज्य में बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई थी, जिसमें पांच लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में कहीं से भी संक्रमण की कोई खबर नहीं आई।
 
6 राज्यों के मंत्री पहुंचे सुप्रीम कोर्ट : नीट और जेईई के परीक्षा को टालने की मांग को लेकर अब गैर भाजपा शासित राज्यों के छह मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाएं कराने की अनुमति देने वाले उसके आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। दूसरी ओर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 
झारखंड में भी विरोध : झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के काल में जेईई और नीट परीक्षा का आयोजन नहीं होना चाहिए। डॉ. उरांव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी जेईई और नीट को फिलहाल स्थगित करने की वकालत की है।
 
दूसरी ओोर, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी विपक्षी दलों के समर्थक और छात्र संगठन परीक्षाओं के आयोजन का विरोध कर रहे हैं। 
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख