बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Naxalism, Naxalite attack, Police encounter
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (10:57 IST)

छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों में वरिष्ठ कैडर शामिल

Naxalism
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार को मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों में से चार की पहचान माओवादियों के वरिष्ठ नेताओं के रूप में हुई है।


पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि मारे गए नक्सलियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा था कि मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों में चार महिलाएं हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुंदरराज पी. ने बताया, आज जांच पड़ताल और पहचान परेड करने के बाद आठ में से छह शवों की पहचान महिला कैडर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इनमें से चार की पहचान वरिष्ठ कैडर के रूप में हुई है। इनमें से तीन महिलाएं हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
22 वर्षों से अमेजन के जंगलों में आखिर अकेला क्यूं रह रहा है ये व्यक्ति?