शनिवार, 5 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navy successfully tests BrahMos missile in Bay of Bengal
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 1 नवंबर 2023 (23:16 IST)

BrahMos Missile : बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

BrahMos missile successfully tested
Successful test of BrahMos Missile : भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में अपने युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने कहा कि मिसाइल मिशन के सभी उद्देश्यों पर खरी उतरी है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्‍कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल जल, थल से लेकर नभ तक मार कर सकती है।
 
नौसेना ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मिसाइल परीक्षण की एक तस्वीर भी साझा की। नौसेना ने कहा, 'भारतीय नौसेना की पूर्वी टुकड़ी ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल की सफल परीक्षण किया। मिसाइल मिशन के सभी पैमानों पर खरी उतरी है।
 
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्‍कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल जल, थल से लेकर नभ तक मार कर सकती है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
बिहार के सारण में बड़ा हादसा, सरयू नदी में नाव पलटने से 9 डूबे, 2 शव मिले, 7 लापता