Hanuman Chalisa
✕

3 दिन पहले राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित, 5 वर्ष तक के बच्चों की दी जानी थी पोलियो की खुराक

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (15:29 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को 'अप्रत्याशित गतिविधियों' का हवाला देते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसके तहत, 5 वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।
 
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण (PPI) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को 9 जनवरी को भेजे गए एक पत्र में उन्हें पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी।
 
सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव को भेजे गए इस पत्र में कहा गया, 'अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।'
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने 8 जनवरी को कहा था कि 17 जनवरी से देश में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा था, 'हमने 17 जनवरी से 3 दिवसीय राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। यह 2 या 3 चलेगा।' (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख