Daily Horoscope
✕

मुरैना शराब कांड में कलेक्टर, एसपी पर गिरी गाज, एसडीओपी निलंबित

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (14:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से 20 लोगों की हुई मौत के बाद सरकार ने जिले के एसपी और कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए हैं। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक में कड़ा निर्णय लेते हुए मुरैना के कलेक्टर और एसपी को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एसडीओपी को निलंबित करने का निर्णय किया गया। इसके साथ एसीएस होम और दो एडीजी स्तर के अधिकारी मुरैना जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया। चौहान ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह के मामलों में जिले के कलेक्टर और एसपी को दोषी माना जाएगा। इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
बैठक में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मुरैना में हुए शराब कांड में अब 20 लोगों के मरने की खबर है, जबकि कुछ लोगों का अब भी गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। भरत यादव होंगे मुरैना का कलेक्टर और रघुवंश सिंह भदोरिया का नया एसपी बनाया गया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख