• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (18:51 IST)

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ केस

Narendra Modi
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर चंदौली की एक अदालत में शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। 
चंदौली के एक वकील सदानंद सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने सुनवाई की तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की है। 
वकील का आरोप है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सीमित सैन्य कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) को लेकर गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सेना के खून की दलाली का आरोप लगाया था। 
 
उसका कहना है कि ऐसा करके कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की गरिमा के साथ छेड़छाड़ करने के साथ सेना के मनोबल को भी प्रभावित किया है। गांधी का बयान काफी अशोभनीय है और जनमानस को पीड़ा पहुंचाने वाला है। इस मामले में अगर गांधी पर आरोप सिद्ध हो जाता है तो उन्हें 2 साल की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकता है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कैफे हमले से जुड़े 11 आतंकवादी मारे गए