shradh paksha
✕

प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' में खेलें क्विज, मिलेगा यह इनाम

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (13:41 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 50वें एपिसोड के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। इस एपिसोड का प्रसारण 25 नवंबर को होगा। मन की बात को लोकप्रिय बनाने एवं लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नरेन्द्र मोदी ऐप पर मन की बात क्विज की भी पहल की गई है।


मन की बात क्विज में शीर्ष अंक हासिल करने वालों को मन की बात संबंधित पुस्तक दी जाएगी। नरेन्द्र मोदी ऐप पर ऑनलाइल माध्यम से तैयार क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न के जवाब 30 सेकंड में देने होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट संदेश में कहा था कि इस महीने की 25 तारीख की 'मन की बात' विशेष है। यह कार्यक्रम का 50वां एपिसोड होगा।

उन्होंने कहा कि आप कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव नरेन्द्र मोदी मोबाइल ऐप पर साझा कर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ऐप पर कहा गया है कि मन की बात के 50वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार शामिल किए जा सकें। इस महीने यह कार्यक्रम विशेष है क्योंकि मन की बात के 50 एपिसोड पूरे हो रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि आप अपने उन पसंदीदा विषयों के बारे में अपने सुझाव तथा विचार भेज सकते हैं, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें। इसमें कहा गया है कि आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारा टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं।

आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव एवं विचार भेज सकते हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख