शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. musical fountain shows at dhirubhai ambani square in-jio world centre bandra kurla complex mumbai for indias armed forces and police
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 मार्च 2019 (21:46 IST)

अंबानी परिवार ने देश के रक्षकों के साथ मनाया शादी का जश्न

अंबानी परिवार ने देश के रक्षकों के साथ मनाया शादी का जश्न - musical fountain shows at dhirubhai ambani square in-jio world centre bandra kurla complex mumbai for indias armed forces and police
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बेटे आकाश-श्लोका की शादी का उत्सव मंगलवार को देश के रक्षकों और उनके परिवार के साथ मनाया। अंबानी परिवार के नवदंपति को देश के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने आशीर्वाद भी दिया। नीता अंबानी ने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए सुरक्षाबलों को धन्यवाद किया।
 
 
जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरूभाई अंबानी स्कवायर पर म्यूजिकल फाउंटेन और डांस शो का आयोजन शहर और राष्ट्र को सुरक्षित बनाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट का अवसर था। इसमें देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवानों और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।
 
 
समारोह का मुख्य आकर्षण एक विशेष म्यूजिकल फाउंटेन शो था, जिसे 'अनंत प्रेम' का नाम दिया गया था। इसके आयोजन का कॉन्सेप्ट नीता अंबानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें कृष्ण रासलीला प्रस्तुत की गई, जो कि एक अनंत प्रेम कहानी का प्रतीक है। 
देश के रक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हम प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस शहर और राष्ट्र के रक्षक हमारे परिवार की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। यह एक भावनात्मक अवसर है, हमारे लिए खुशी का मौका है। हम उम्मीद है कि देश के 'नायक' आकाश और श्लोका पर अपने आशीर्वाद की बारिश करेंगे।
 
 
नीता अंबानी ने कहा कि भारत की मिट्टी में भक्ति भी है और शक्ति भी। आज दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं, जो भारत की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत करे। आज विश्वभर में भारत को जो मान-सम्मान मिल रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण हमार देश की बहादुर सेना है। मैं आज फिर कहना चाहती हूं कि रिलायंस फाउंडेशन देश के शहीदों के परिवारों के शिक्षा, रोजगार और जीवन की हर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर है। रिलायंस फाउंडेशन ने हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना भी की है। 
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपका परिवार हमारा परिवार है। आपका परिवार पूरे देश का परिवार है। आप हैं तो हम हैं, आज की शाम, आपके नाम। आज की शाम देश के रखवालों के नाम। हमारी मातृभूमि आपके हाथों में सुरक्षित थी, आज भी सुरक्षित है, कल और हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगी। आपको और आपके परिवार को दिल से धन्यवाद।
 
 
नीता अंबानी ने कहा कि हम एक परिवार के रूप में शहर की सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने के समान पहचान रखते हैं और उन लोगों के लिए दिल से सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं, जो इस शहर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं। विशेषकर, हमारी पुलिस, सैन्य बल और सिटी वर्कर्स का कुशल संचालन में विशेष योगदान है। हम इस महान शहर के साथ अपनी खुशी साझा कर सकते हैं, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं।
मंत्रमुग्ध प्रस्तुति : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में म्यूजिकल फाउंटेन और डांस शो में शानदार नृत्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। म्यूजिकल फाउटेंन के साथ लाइट शो ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। भगवान कृष्ण की रासलीला, राधा और वृंदावन की गोपियों के भक्ति के प्राचीन विषय पर आधारित शो में 150 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
 
 
नीता और मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और श्लोका की शादी का उत्सव न सिर्फ परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे हैं, बल्कि दोस्तों के साथ-साथ सुविधाओं से वंचित बच्चों, अनाथालयों और ओल्ड एज होम के निवासियों के साथ ही सैन्य बलों, सिटी वर्कर्स के साथ, उनके परिवारों के सदस्यों के साथ और शादी समारोहों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ भी खुशियां बांटी जा रही हैं और आशीर्वाद लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
जब भारत में आई राजनीतिक अस्थिरता, 5 बार हुए लोकसभा चुनाव और बने 6 प्रधानमंत्री