1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग बेटी का अपहरण करने आए बदमाश से पूरी बहादुरी से लड़ी मां, बच्ची को बचाया

नाबालिग बेटी का अपहरण करने आए बदमाश से पूरी बहादुरी से लड़ी मां, बच्ची को बचाया

Minor daughter
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में एक मां ने अपनी 4 साल की बच्ची का अपहरण करने आए मोटरसाइकल सवार 2 बदमाशों का बहादुरी से सामना किया और अपनी बेटी को सुरक्षित बचा लिया।
महिला के एक रिश्तेदार के कहने पर दोनों बदमाश बच्ची का अपहरण करने आए थे ताकि उसके पिता से फिरौती की रकम वसूल सकें। मंगलवार को हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि महिला के 27 वर्षीय देवर और उसके साथी को बुधवार को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बच्ची का अपहरण कर अपने भाई-भाभी से फिरौती में 30-35 लाख रुपए लेने की योजना बनाई थी।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णानगर निवासी बच्ची के चाचा उपेन्द्र ने उसके अपहरण की योजना बनाई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में बच्ची की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए बाइक सवार 2 बदमाशों से लड़ती दिख रही है। (भाषा)
अगला लेख
शिवराज कैबिनेट के मंत्री कोरोना पॉजिटिव,वीडियो संदेश जारी कर खुद को बताया स्वस्थ