बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon likely to hit Kerala on time — June 1, says IMD
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 मई 2021 (19:44 IST)

Weather Alert : केरल में 1 जून को पहुंचेगा मानसून, 98 प्रतिशत बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मॉनसून का अपने सामान्य समय पर 1 जून के करीब आगमन होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. राजीवन ने गुरुवार को इस बारे में बताया। 
 
उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 15 मई को आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान जारी 
करेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि मॉनसून 2021 अपडेट : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में 1 जून के करीब मॉनसून का आगमन होगा।
 
उन्होंने बताया कि यह आरंभिक पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मानसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा।
 
आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। देश में 75 प्रतिशत 
बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है। दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें 5 प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
High Court ने दिल्ली सरकार से कहा- आप शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो अपना सिर रेत में छुपा लेता है