Hanuman Chalisa
✕

PM मोदी ने छात्रों को बताया परीक्षा के टेंशन को दूर भगाने का फॉर्मूला

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (14:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा भी की जिसके विजेताओं को अगले वर्ष 'परीक्षा पे चर्चा' में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
ALSO READ: NEET 2020 : मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि परीक्षाएं करीब आ रही हैं और 'परीक्षा पे चर्चा' भी। हम सभी मिलकर तनावमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करें। मोदी ने कहा कि वे 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अनोखी प्रतियोगिता शुरू कर रहे हैं। इसके विजेता अगले वर्ष 'परीक्षा पे चर्चा' 2020 में हिस्सा ले सकेंगे। प्रधानमंत्री के ट्वीट के साथ जारी माईजीओवीडॉटइन लिंक में कहा गया है कि 2018 और 2019 में 'परीक्षा पे चर्चा' की जबर्दस्त सफलता और उत्साह को देखते हुए एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' का आयोजन किया जा रहा है।
 
इसमें कहा गया है कि 'परीक्षा पे चर्चा' 2020 न केवल बोर्ड की परीक्षाओं और अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवा छात्रों का तनाव दूर करने में मदद करेगी बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने और उनसे सवाल पूछने का भी अवसर प्रदान करेगी। 'परीक्षा पे चर्चा' के तीसरे संस्करण के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद की तिथि से पूर्व क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागी को सूचित किया जाएगा।
 
प्रतियोगिता में केवल कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 5 विषयों में से किसी एक पर उपलब्ध कराए गए सवाल का अधिकतम 1,500 अक्षरों में जवाब लिखना है। प्रतिभागी अधिकतम 500 अक्षरों में प्रधानमंत्री को अपना सवाल भेज सकते हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख