Daily Horoscope
✕

कौन है पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार, क्या है थरूर की पत्नी सुनंदा की मौत से उनका कनेक्शन

Updated: रविवार, 1 सितम्बर 2019 (09:25 IST)
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर पर शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घर के नौकर ने बयान दिया है कि शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर के बीच में अक्सर लड़ाई होती थी। इस मामले में शशि थरूर के खिलाफ सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करना चाहती है। पुलिस का मानना कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ शशि थरूर के रिश्ते थे।
 
सुनंदा पुष्कर की मौत से पहले शशि थरूर और मेहर तरार के बीच की नजदीकियां सामने आईं थीं। मेहर तरार को सुनंदा ने पाकिस्तान की आईएसआई का एजेंट भी बताया था। मेहर और सुनंदा के बीच हुए ट्वीट वॉर ने उस दौर में सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी।
 
सुनंदा ने मेहर तरार पर लगाए थे गंभीर आरोप : मेहर तरार पाकिस्तान की महिला पत्रकार हैं और लाहौर में रहती हैं। थरूर और तरार की मुलाकाल दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
 
सुनंदा ने तरार पर आरोप लगाया था कि जब वे (सुनंदा) इलाज के लिए गई थीं तब तरार ने उनके पति का ‘पीछा’ किया और उनकी शादी ‘तोड़ने’ की कोशिश की। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों से कहा था कि वह थरूर के कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर उनसे तलाक लेने के बारे में सोच रही हैं। पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने थरूर के साथ किसी भी तरह के संबंध होने के आरोपों को खारिज कर दिया। 
 
सुनंदा की मौत पर मेहर ने किया था यह ट्वीट : सुनंदा की मौत पर सुनंदा की मौत के बाद तरार ने ट्वीट किया कि मैं अभी अभी सो कर उठी और यह पढ़ा। मैं स्तब्ध हूं। यह इतना भयावह है कि कुछ कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। बहुत ज्यादा त्रासद..मैं समझ नहीं पा रही कि क्या कहूं। सुनंदा पुष्कर की आत्मा को शांति मिले। एक अन्य ट्वीट में तरार ने कहा कि उफ्फ। सुनंदा, या अल्लाह।
 
सोशल मीडिया पर लगते रहे हैं यह कयास : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की शादी को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाते रहे हैं। हालांकि मेहर तरार ने इन खबरों को फर्जी बताती है।
 
उल्लेखनीय है कि शशि थरूर की पत्नी और मशहूर सोशलाइट सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल में रहस्यमयी हालात में मृत पाई गई थीं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख