गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में एक गोदाम में लगी भीषण आग
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (09:47 IST)

दिल्ली में एक गोदाम में लगी भीषण आग

Fire | दिल्ली में एक गोदाम में लगी भीषण आग
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार तड़के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू करने के लिए 18 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
आज तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर फोन पर ओखला फेज-2 की संजय कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
 
भवन के भू-गृह, भूतल और प्रथम तल पर रूई, धागे और कपड़ों की कतरन थी। आग बुझाने की कोशिश जारी है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें
200 चीनी सैनिकों ने किया घुसपैठ का प्रयास, भारतीयों जवानों ने कई को बनाया बंधक